छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया जा रहा कॉलेज

मामला चारगांव प्रहलाद का, नायब तहसीलदार ने कहा जांच कर उचित कार्रवाई करेंंगे

Chhindwara 04 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा तहसील के अंतर्गत चारगांव प्रहलाद में सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य किये जाने का मामला सामने आया है। यहां कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है जिसकी शिकायत तहसील आफीस में की गई है। शिकायत के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी और जांच में अतिक्रमण पाया गया तो अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा।

   छिंदवाड़ा यशो:-  छिंदवाड़ा तहसील के अंतर्गत चारगांव प्रहलाद में सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य किये जाने का मामला सामने आया है। यहां कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है जिसकी शिकायत तहसील आफीस में की गई है। शिकायत के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी और जांच में अतिक्रमण पाया गया तो अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा।
शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया जा रहा कॉलेज

बताया जाता है कि चारगांव प्रहलाद के खसरा नंबर 225 रकबा 0.101 मद छोटे झाड़ का जंगल है जिसमें शेख स्माइल अंसारी पिता शेख वजीर, शेख अफसर अंसारी पिता शेख वजीर द्वारा अवैध निर्माण किया गया है। जबकि कॉलेज का निर्माण कर रहे शेख स्माइल का कहना है कि उन्होने किसी तरह का शासकीय जमीन पर कब्जा नहीं किया है।

बल्कि जिस ठेकेदार को निर्माण कार्य के लिए ठेका दिया गया था उसके द्वारा चोरी करने और घटिया निर्माण कार्य किये जाने के कारण उसका काम बंद कर दिया गया हो सकता यह उन्हें द्वारा किया जा रहा हो। उन्होने बताया कि यहां कॉलेज के लिए बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। बहरहाल क्षेत्र के ग्रामीणों का भी कहना है कि यदि जहां निर्माण किया जा रहा है उसका सीमांकन कर जांच की जाए तो शासकीय जमीन निकलेगी। कुछ दिन पूर्व खजरी मार्ग पर शासकीय भूमि में बनी दुकान एवं पेट्रोल पंप की शिकायत पर प्रशासन द्वारा दुकानों तोड़ी गई और पेट्रोल पंप को लेकर जांच की जा रही है जिसकी पर भी बड़ी कार्रवाई की संभावना है।
इनका कहना
जिस जमीन पर कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इन्द्राशन तुराली, नायब तहसीलदार छिंदवाड़ा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button