मध्यप्रदेशसिवनी
यातायात सुधार के लिये सक्रिय हुआ नप एवं पुलिस विभाग
Seoni 07 March 2025
बरघाट यशो:-बरघाट नगर परिषद द्वारा गुरुवार को दुकान के सामने समान फैलाकर अवैध अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले लोगों को समझाईश दी। कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपना सामान हटा लिया। जिन्होंने नहीं हटाया, उसका सामान नगर परिषद द्वारा हटाकर समझाईश दी गयी। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
इस संबंध में बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश वैश ने बताया कि यह कार्रवाई यातायात सुधार के लिए की गई है, और अगर आगे भी सड़क किनारे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है, तो कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कर्मचारी व पुलिस दल मौजूद था।





