स्वच्छता जागरूकता पर बनाये रोचक रील पुरूस्कार पाये
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की स्वच्छता रील प्रतियोगिता: 15 अप्रैल तक दे सकते हैं अपनी प्रविष्टियां
Chhindwara 15 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा एक कदम आपकी रील से थीम पर आधारित स्वच्छता रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को स्वच्छता जागरूकता विषय पर रोचक रील तैयार करनी होगी। रील के विषयों में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखने, कचरे के दोबारा उपयोग करने और खुले में कचरा न फैलाने जैसे विषय शामिल हैं। प्रतिभागियों को अपनी रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स, यूट्यूब और फेसबुक पर अधिक से अधिक शेयर करना होगा।
इसके बाद रील को https://mp.mygov.in पर सबमिट करके प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है। प्रतियोगिता में पांच सबसे अधिक वायरल रील बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम विजेता को 2 लाख रुपये, द्वितीय विजेता को 1 लाख रुपये, तृतीय विजेता को 50 हजार रुपये तथा दो सांत्वना पुरस्कार के तहत 25-25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। रील वीडियो लिंक साझा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिएhttps://mp.mygov.in पर विजिट कर सकते हैं।





