छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

धीमी गति से चल रहा माईक्रो वन पेंच परियोजना का काम

विभाग का कहना 30 मई तक पानी की टेस्टिंग कर लेंगे, अधीक्षक यंत्री ने बैठक लेकर काम की गति बढ़ाने निर्देश दिए

Chhindwara 18 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- चौरई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत माईक्रो वन पेंच परियोजना के माध्यम से 12 गांव के किसानों को विभाग एवं ठेकेदार द्वारा मई 2025 में कार्य पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया गया है पेंच परियोजना के कार्यपालन यंत्री श्री टेकाम का कहना है कि हम 30 मई तक पानी की टेस्टिंग कर लेंगे पम्प हाउस थ्री का काम लगभग पूरा हो गया है। लेंटर भी ढल गया है। दूसरी और पाईप लाइन और अन्य कार्य के लिए जिस गति से ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा है उससे किसानों को नहीं लगता कि समय पर काम हो पाएगा किसान जल्द पानी मिले इसको लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, इस परियोजना को पूर्ण किये जाने किसानो ने कलेक्टर से लेकर सीएम तक पहुंचकर ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है जिससे उनके खेतों में आने वाले रवि की सीजन में पानी मिल सके। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश के बाद भी कंपनी ने काम की गति नहीं बढ़ाई है।

अधीक्षण यंत्री ने ली बैठक कहा काम की गति बढ़ाएं

मंगलवार को जलसंसाधन विभाग की प्रभारी अधीक्षक यंत्री श्रीमति कुमकुम पटेल ने भी पेंच माईक्रो वन परियोजना के अधिकारियों और निर्माण कार्य में लगे कंपनी के इंजीनियरों की बैठक लेकर माईक्रो वन पेंच परियोजना को लेकर चर्चा की और काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि समय पर पानी की टेस्टिंग हो सके।

किसानों का कहना अभी बहुत काम बाकी

पेंच परियोजना किसान संघर्ष समीति के अध्यक्ष शिवकुमार दुबे, संयोजक मंगल बंजारा, गुरू सनोडिया, अशोक पंचेश्वर, संजय बट्टी और क्षेत्र के अन्य किसानों ने बताया कि विभाग और ठेकेदार द्वारा पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण किये जाने की बात कही जा रही है लेकिन अभी कई स्थानों पर पाईप टूटे हैं, जोड़े नहीं गए हैं और सड़कों की परमीशन लेकर पाईप डालना का काम भी बाकी है जिसे शीघ्र किये जाने की आवश्यकता है। साथ ही विद्युत प्रदाय के लिए पंप हाउस के पास लगने वाले ट्रांसफार्मर का काम भी तेजी से होना चाहिए। तभी विभाग द्वारा 30 मई को पानी की टेस्टिंग के लिए दिया गया आश्वासन पूरा हो पाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button