राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में जिले के 07 प्रतिभागी विद्यार्थी
Seoni 18 March 2025
सिवनी यशो:- राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड एवं सम्मान समारोह दिनांक 20 एवं 21 मार्च 2025 को आईएएसई परिसर भोपाल में आयोजित होगा।
जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी ने बताया कि कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवजीवन विजय के मार्गदर्शन में सत्र 2024-25 ओलंपियाड अंतर्गत जिलास्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में अंग्रेजी विषय में चयनित (प्रथम स्थान) कक्षा 02 से कक्षा 08 के 07 प्रतिभागी बच्चे, 07 अभिभावक, 07 मार्गदर्शी शिक्षक एवं एपीसी अकादमिक के कुल 22 व्यक्तियों की सहभागिता जिले से होगी। चयनित प्रतिभागियों में रूचि शिववेदी कक्षा-02 शा.प्रा.शा.छपारा कालोनी, भव्या नागले कक्षा-03 सीएमराईज डूंडा सिवनी, रत्नेश भारद्वाज कक्षा-04 सीएमराईज डूंडा सिवनी, अदव्य परिहार कक्षा-05 शा.प्रा.शा. राजारानीटोला, आदित्य मेहरा, कक्षा-06 शा.मा.शा.चंदोरीखुर्द, मान्शू बागरी कक्षा-07 सीएमराईज डूंडा सिवनी एवं पारस तिवारी कक्षा-08 सीएमराईज केवलारी शामिल होंगे। राज्यस्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में सहभागिता करने हेतु जिला परियोजना समन्वयक महेश बघेल की उपस्थिति में 22 सदस्यीय दल दिनांक 19 मार्च भोपाल के लिए रवाना होगा।
उल्लेखनीय है कि सत्र 2024-25 ओलंपियाड अंतर्गत जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में विषयवार चयनित कक्षा 02 से 08 के (प्रथम स्थान) 32 प्रतिभागियों के लिए जिलास्तर पर सम्मान समारोह दिनांक 25 मार्च, 2025 के पूर्व जिले के कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में किया जाऐगा।



