मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सहायक वनसंरक्षक आर. के .गुरूदेव पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है – वन राज्य मंत्री

Mandla 18 March 2025
सिवनी यशो:- दक्षिण वन मंडल के केवलारी वन परिक्षेत्र में पिछले दिनों जंगल की हुई अवैध कटाई के मामले में सही जाँच न होने एवं आधी अधूरी कार्यवाही से असंतुष्ट केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश नें विधानसभा में प्रश्र के माध्यम से मामले को उठाया । केवलारी विधायक ने प्रश्र किया कि क्या वन परिक्षेत्र केवलारी के जंगल में हुई अवैध कटाई पर रोक लगाई जायेगी? यदि हाँ तो कब और नहीं तो क्यों? वन परिक्षेत्र केवलारी अंतर्गत सैकड़ों की संख्या में अवैध सागौन कटाई के बाद भी लापरवाह रेंजर और एस.डी.ओ. पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसके कारण उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं? क्या विभाग दोषियों पर कार्यवाही करेगा? यदि हाँ तो कब? क्या विभाग उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर अवैध कटाई की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही करेगा?

केवलारी विधायक के प्रश्र का जबाव देते हुये वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि अवैध कटाई पर रोक लगायी जायेगी । सिवनी जिले अंतर्गत वन परिक्षेत्र केवलारी के जंगल में अवैध कटाई की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही की गई है। वन परिक्षेत्र केवलारी अंतर्गत सागौन की अवैध कटाई की जांच उपरांत मुख्य वन संरक्षक, सिवनी के आदेश क्रमांक/स्था.प्र./42 दिनांक 11.02.2025 के माध्यम से वन परिक्षेत्राधिकारी, केवलारी को निलंबित किया गया है तथा आर. के. गुरुदेव, सहायक बन संरक्षक, उप वनमंडलाधिकारी, केवलारी के विरुद्ध कार्यवाही प्रक्रिया में है। पत्र क्रमांक/शिका./2025/0001/10-10/168 दिनांक 15.01.2025 के माध्यम से उप वन संरक्षक, प्रभारी राज्य स्तरीय उडऩदस्ता दल को जांच हेतु निर्देशित किया गया है।

साथ ही वनमंडलाधिकारी सामान्य वनमंडल दक्षिण सिवनी के आदेश क्रमांक/निस/शिकायत/कक्ष-संरक्षण/2025/18 दिनांक 20.01.2025 के माध्यम से उप वनमंडलाधिकारी, सिवनी के नेतृत्व में 03 परिक्षेत्राधिकारियों का जांच दल गठित कर जांच कराई गई है। जांच उपरांत तात्कालिक रूप से 03 वनरक्षक, 02 परिक्षे सहायक तथा परिक्षेत्राधिकारी, केवलारी को निलंबित किया जा चुका है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!