WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीहेल्थ

पानी पुरी सफाई से नहीं खिलाओगे तो चालान हो जायेगा

स्ट्रीट वेंडर, चार्ट-फुलकी एवं ठेले वालों का फास्ट्रेक ट्रेनिंग का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ

Seoni 28 March 2025
सिवनी यशो:- खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद सुरक्षा प्रशासन विभाग सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अमजनों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर विभाग द्वारा सतत स्कूलों, कॉलेजों, हाट बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में विभागीय जांच दल द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जन जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाती है।

इसी परिपेक्ष्य में विगत दिवस को स्ट्रीट वेंडर चार्ट-फुलकी एवं ठेले वालों को स्वच्छ एवं साफ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री निर्माण करने एवं स्वस्थ खाद्य सामग्री बनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु फास्ट्रेक ट्रेनिंग का नित्न शुल्क प्रशिक्षण शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सिवनी में आयोजित किया गया।

शिविर में आर.वे. कंसलटेंसी सर्विस एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य सामग्री निर्माण करने खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वस्थ एवं स्वच्छता युक्त परिवेश में मिलावट रहित स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री निर्मित करने संबंधी दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए हेतु जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोनू तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 में एफएसएसएआई द्वारा निर्मित पोर्टल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग सिवनी लगातार की गई लीगल सर्विलेंस नमूना कार्रवाई एवं चलानी कोर्ट कार्रवाई में मध्यप्रदेश में सभी जिलों में से टॉप रैंक में चल रहा है। इससे दर्शित होता है कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग सिवनी द्वारा अमानका खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अमानका खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं से मौका स्थल पर खाद्य पदार्थों के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला पहुंचाते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर प्रकरण एडीएम कोर्ट एवं सीजीएम कोर्ट में पेश किए जाते हैं एवं चालानी कार्यवाही की जाती है साथ ही प्रकरणों को त्वरित विभागीय पोर्टल पर दर्ज किया जाता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!