बजरंग दल ने 31 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Chhindwara 28 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख देशराज सूर्यवंशी ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष अरविन्द प्रताप सिंह ,विभाग गौरक्षा प्रमुख गुड्डा रघुवंशी एवं जिला मंत्री सुभाष गड़ेकर के निर्देशानुसार आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपकर बताया कि मध्यप्रदेश में गौवंश रक्षण व
संवर्धन के संबंध में 31 सूत्रीय मांगें जिसमें मुख्य रूप से पशु बाजार बंद किये जाने ,गौ तस्करी में उपयोग किये जाने वाले वाहन को राजसात किये जाने ,जिस क्षेत्र में तस्करी हो रही है उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को तुरंत निलंबित किये जाने तथा वर्तमान में पाठाढ़ाना चंदनगांव में संचालित गौशाला में पाई जा रही अनियमितताओं पर तत्काल कार्यवाही करने जैसे 31 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में मुख्य रूप से बजरंग दल जिला सहसंयोजक नितेश पटेल ,सोम सूर्यवंशी ,कपिल सोनी ,सत्यम् सूर्यवंशी ,विजय किसन आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित थे।
4 एकल समूह परासिया, चांदामेटा, जुन्नारदेव, दमुआ की टेण्डर प्रक्रिया 28 को


