सिवनीमध्यप्रदेश

घंसौर के सुदूर गांवों में पहुंचा प्रशासन, चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बताईं जनकल्याणकारी योजनाएं

बरोदामाल, कुमीठेलमाल और बरेला में विशेष शिविर; स्वास्थ्य जांच के साथ कृषि, रोजगार, पेंशन, आवास सहित योजनाओं की दी जानकारी

घंसौर के गांवों में चौपाल, ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Seoni 12 September 2026
सिवनी/घंसौर यशो:-
 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार 12 सितंबर को घंसौर विकासखंड के ग्राम बरोदामाल, कुमीठेलमाल एवं बरेला में विशेष शिविर एवं चौपाल आयोजित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

घंसौर के ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी
घंसौर के गांवों में चौपाल, ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

एक ही जगह ग्रामीणों को मिली कई विभागों की जानकारी

शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, वन, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य, उद्यानिकी, खाद्य, श्रम, ऊर्जा, सामाजिक न्याय और आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मैदानी अमला मौजूद रहा।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी बताया।

स्वास्थ्य जांच से लेकर आय बढ़ाने के अवसर तक

शिविर के दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। वहीं कृषि, पशुपालन और आजीविका मिशन से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को आयवर्धन एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों को बताया गया कि उपलब्ध शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में आय के नए साधन विकसित किए जा सकते हैं।

चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विशेष शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं को भी सुना गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही की।

शिविर का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पात्र हितग्राहियों तक शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना रहा।

सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मैदानी अमला उपस्थित रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभागीय योजनाओं, सेवाओं और हितलाभों की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़े :-

माटी के गणेश बनाकर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अधिकारी-कर्मचारियों ने खोला मोर्चा; FIR और सार्वजनिक माफी की मांग, ‘कक्का’ की कथित टिप्पणी पर सिवनी में बवाल

भावांतर पर कक्का जी की हुंकार—“अबकी बार आर-पार!

मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 11 कारोबारियों पर 1.80 लाख का जुर्माना

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/ambedkar-nagar/administration-reached-village-after-village-and-listened-to-problems-in-the-community-meeting-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164678-2026-09-11

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button