नेशनल लोक अदालत में 1555 प्रकरणों का निराकरण, सिवनी में परिवार फिर एकजुट
Seoni 12 September 2026 सिवनी यशो:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय सिवनी सहित लखनादौन, केवलारी, घंसौर एवं छपारा के न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश चंद्र राय के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में आपसी सहमति और राजीनामे के माध्यम से कुल 1555 प्रकरणों का निराकरण किया गया। [caption id="attachment_51700" align="alignleft" width="300"]
नेशनल लोक अदालत में 1555 प्रकरणों का निराकरण, सिवनी में परिवार फिर एकजुट[/caption]