छिंदवाड़ा
थावड़ी छुई रोड पर अज्ञात कारण की वजह से ट्रक ( ट्रैवलर) मैं लगी आग
Chhindwara 28 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:-अमरवाड़ा। थाना अंतर्गत नगर से 3 किलोमीटर दूर थावड़ी छुई रोड पर अज्ञात कारण की वजह से ट्रक ( ट्रैवलर) मैं आग लग गई जिसकी वजह से वह पूरी तरीके से जलकर राख हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की दोपहर 4:00 बजे की है जहां रोड के किनारे खेत में खड़े एक ट्रक ट्रैवलर जिसमें कुएं में गड्ढा करने वाली मशीन आई हुई थी मशीन को उतार कर कुएं के पास लेजा लिया गया है और ट्रक को खड़ा कर दिया गया था जिसमें अज्ञात कारण की वजह से टायर से आग लगाती हुई पूरे ट्रक में फैल गई और पूरा ट्रक जल गया घटना की जानकारी मिलते ही अमरवाड़ा फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर रवाना हुई जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया वही मौके पर अमरवाड़ा पुलिस भी पहुंची



