WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नववर्ष की रैली में शामिल होंगे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

Seoni 29 March 2029
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास,श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल प्राप्त अधिकृत कार्यक्रम अनुसार रविवार 30 मार्च को जिले के प्रवास में रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री पटेल दोपहर 12:50 बजे जबलपुर से पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान सिवनी पहुंचकर चैत्र शुक्ल नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर वाहन रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तत्पश्चात 1:35 बजे जनपद पंचायत सिवनी के ग्राम पंचायत कंडीपार के ग्राम कोलासुर पहुंचकर सागर नदी के उद्गम स्थल का निरीक्षण एवं पूजन अर्चन करेंगे।इसके उपरांत मंत्री श्री पटेल दोपहर 2:00 बजे ग्राम बिंझावाड़ा पहुंचकर नव निर्मित ग्रामोदय तीर्थ को आम जनों हेतु समर्पण कार्यक्रम, विक्रमोत्सव 2025 के अवसर पर सूर्य उपासना कार्यक्रम अंतर्गत ब्रह्मध्वज का वंदन तथा जल गंगा संरक्षण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री पटेल दोपहर 2:40 बजे को सिवनी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दु नव वर्ष रैली को भव्य बनाने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की अपील

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!