विप्लव कुमार देव बने मध्यप्रदेश भाजपा प्रभारी, रेखा वर्मा सह प्रभारी; मीना बिसेन ने दी बधाई
भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा—दोनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव से मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
विप्लव कुमार देव बने MP भाजपा प्रभारी, रेखा वर्मा सह प्रभारी
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विप्लव कुमार देव को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश प्रभारी एवं श्रीमती रेखा वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि विप्लव कुमार देव एवं रेखा वर्मा का संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मजबूत संगठनात्मक ढांचा और समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति पार्टी को निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करती है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी के लिए किए गए इस निर्णय से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।
श्रीमती मीना बिसेन ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने अनुभव और मार्गदर्शन से मध्यप्रदेश में संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।



