WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट द्वारा 7 स्कूलों को प्यूरीफायर प्रदान किए

नए शैक्षणिक सत्र के पूर्व दिवस पर रोटरी क्लब ट्रस्ट ने दिए स्कूलों को उपहार मिले 7 प्यूरीफायर

Chhindwara 31 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सेवा भावी कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट द्वारा सोमवार 31मार्च को छिंदवाड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले 7 शासकीय स्कूलों के बच्चो को साफ जल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से वाटर प्यूरीफायर का वितरण उन स्कूलों के संस्था प्रमुखों को रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल,सचिव अर्पित नेमा,कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल,रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष दीपक खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल,विनोद तिवारी,अरविंद अग्रवाल,नीलेश गुप्ता,नीलेश लाठ,रूपल अग्रवाल शिक्षा विभाग से बीआरसी अजय केकतपूरे ,गजेंद्र ठाकुर ने अपने हस्ते सभी उपस्थित 7शासकीय स्कूलों के प्रमुखों को प्रदान किए।

जिन विद्यालयो में वाटर प्यूरीफायर प्रदान किए गए उनमें शासकीय प्राथमिक शाला शिक्षक कॉलोनी के लिए प्रमुख श्वेता शर्मा, शासकीय प्राथमिक शाला सुरगी से शिक्षक मोहनलाल,शासकीय प्राथमिक शाला इमलिया वोहता हेतु श्रीमती कल्पना ठाकुर,शासकीय माध्यमिक शाला खापाभाट से प्रमुख श्रीमती कल्पना मिश्रा ,शासकीय माध्यमिक शाला सर्रा हेतु प्रमुख श्रीमती हेमलता दोडके,शासकीय प्राथमिक शाला इंद्रा आवास राजाखोह से प्रमुख श्रीमती नंदनी काकोडीया,शासकीय प्राथमिक शाला गोली टोला से प्रमुख रमेत चंद्रवंशी ने स्कूलों के लिए प्यूरीफायर प्राप्त किए।

इस अवसर पर रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप चंदेल ने कहा की हमारा ट्रस्ट हमेशा स्वस्थ, शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक रूप से जरूरत मंद लोगो की मदद के लिए हमेशा अग्रणी रहता है इसी के अंर्तगत हमारे शासकीय स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को शुद्ध पीने का पानी मिले इस हेतु हम लोगो ने यह पहल की है।आगे भी हम शिक्षा स्वास्थ के क्षेत्र में जहां कही आवश्यकता होगी हर संभव मदद करेगे।रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष दीपक खंडेलवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की आप सभी शिक्षक साथी अच्छी शिक्षा देने का कार्य करे।उन बच्चो की जरूरत की जीचो का इंतजाम हम लोग करेगे।बच्चे पढ़े और आगे बढ़े। बीआरसी अजय केकतपुरे ने कहा की रोटरी क्लब हमेशा हमारे शासकीय विद्यालयों में बच्चो के शिक्षण कार्य में परमार्थ के कार्य करते रहा है। मैं रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट को शिक्षा विभाग एवम सभी विद्यालयों की और से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ ।

आपके नेक कार्य की प्रशंसा करता हु।इस अवसर पर रोटेरियन विनोद तिवारी ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में रोटरी क्लब द्वारा पूर्व में भी आवश्यकता वाले विद्यालय में फर्नीचर ,पुस्तक कॉपीया,पंखे कंप्यूटर लैब स्मार्ट क्लास हेतु स्मार्ट टीवी प्रदान कर चुका है आगे भी बच्चो के हित में सेवा भावी कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में शिक्षा विभाग से गजेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!