WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

भारत के विश्वगुरू बनने से विश्व कल्याण और शांति स्थापित होगी – अनिल चंदवंशी

अमरवाड़ा नगर में आरएसएस द्वारा निकाला गया पथ संचलन

Chhindwara 31 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशाल ऐतिहासिक पथ संचलन का आयोजन और बौद्धिक शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा नगर के स्टेडियम ग्राउंड पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे और यहां से विशाल ऐतिहासिक पद संचलन दो भागों में निकल गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने हिस्सा लेकर पद संचलन में भाग लिया और अमरवाड़ा नगर के मुख्य मार्गो से पद संचलन निकाला तो यहां नगर वासी सामाजिक संस्थाएं श्री राम मंदिर समिति के साथ लोगों ने पुष्प वर्षा कर सभी स्वयंसेवकों का स्वागत किया ।

भारत के विश्वगुरू बनने से विश्व कल्याण और शांति स्थापित होगी - अनिल चंदवंशी - Seoni News

वहीं अमरवाड़ा के स्टेडियम ग्राउंड पर बौद्धिक विकास शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कार्यक्रम को मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह महाकोशल प्रान्त अनिल चंद्रवंशी, ने कार्यक्रम को संबोधित कर स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज की राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और अपने दायित्व नागरिकों के कर्तव्य स्व का बोध पर्यावरण संरक्षण सामाजिक समरसता कुटुम्ब प्रबोधन से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है और भारत के विश्व गुरु के बनते है विश्व कल्याण और शांति की स्थापना होगी कहा।

भारत के विश्वगुरू बनने से विश्व कल्याण और शांति स्थापित होगी - अनिल चंदवंशी - Seoni News

वही मुख्य अतिथि के रूप में एच डी एफ सी बैंक के प्रबंधक ललित राउत ने भारत के हिन्दू राष्ट्र के स्वप्न के साकार होते देख रहे है कहा । वही मंच पर परासिया जिला संघ चालक रामेश्वर सिंह पटेल अमरवाड़ा खंड के खंड कार्यवाह मंजू डेहरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संचलन के उपरांत दंड नियुद्ध का व्यायाम योग का भी प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह अमरवाड़ा अनुविगीय अधिकारी हेम करण धुर्वे, एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, नगर निरीक्षक राजेंद्र सिंह, और पुलिसकर्मी मौजूद रहे वहीं पूरे पद संचलन के दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई इस मौके पर बड़ी संख्या में अमरवाड़ा नगर की जनप्रतिनिधि बाहर से आए हुए स्वयंसेवक मौजूद रहे।

ईद पर फिलिस्तीन के समर्थन में नारे, वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!