जनपरिषद की ब्राण्ड एम्बेसडर पर्वतारोही भावना डेहरिया को विक्रम पुरस्कार
Chhindwara 04 April 2025
छिन्दवाड़ा यशो :- जनपरिषद की ब्राण्ड एम्बेसडर पर्वतारोही, भावना डेहरिया का नाम मध्यप्रदेश शासन के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार विक्रम पुरस्कार 2023 की सूची में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के साथ, भावना मध्यप्रदेश से एडवेंचर स्पोर्ट्स श्रेणी में विक्रम पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला बन गई हैं। मध्यप्रदेश सरकार हर वर्ष खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और खेल हस्तियों को विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, लाइफटाइम अचीवमेंट एवं प्रभाष जोशी पुरस्कार से सम्मानित करती है।
विक्रम पुरस्कार 2023 की सूची का ऐलान खेल और युवा कल्याण विभाग (DSYW) मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया।छिंदवाड़ा की रहने वाली भावना ने 2019 में माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) फतह कर इतिहास रचा और अपनी पर्वतारोहण यात्रा में कई महाद्वीपों की ऊँची चोटियों को सफलतापूर्वक चढ़ा। उन्होंने साहसिक खेलों में रुचि रखने वाली युवा प्रतिभाओं, विशेष रूप से महिलाओं को, इस क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया है। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓ अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भावना ने हमेशा बेटियों को बड़े सपने देखने और हर चुनौती को पार करने के लिए प्रेरित किया है। जनपरिषद के सभी सदस्यों ने पर्वतरोही भावना डोहरिया को राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार विक्रम पुरस्कार बधाई दी।


