WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

हाइवे पर ट्रको से डीजल चोरी करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार

एक लूट की घटना को भी उन्होंने दिया था अंजाम, देशी कट्टा और कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

Seoni 06 April 2025
सिवनी यशो: -दिनाँक 03.04.25 की सुबह गस्त के दौरान एनएच 44 रोड पर ग्राम राहीवाडा मे सूचना प्राप्त होने पर कि एक सफेद रंग की कार में तीन लोग आकर डंफर के डीजल टैंक से डीजल चुराकर सिवनी की ओर भागे है। सूचना पर तत्काल गस्त में लगे कर्मचारी प्रधान आरक्षक अमर उईके, आरक्षक नीरज राजपूत एवं 100 डायल में लगे स्टाफ द्वारा अपनी जान जोखिम मे डालकर उक्त गाडी को पकडने पीछा किया गया। और बिना नंबर की सफेद रंग की स्विफट कार को नेशनल हाईवे में पकड़ा गया, जिसमे सवार तीन डीजल चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। कार को चेक करने पर उसमें 35-35 लीटर की 03 केन में करीब 100 लीटर डीजल एवं 05 केन खाली, एक डंडा, एक देशी कटटा, कारतूस, गाडी की नंबर प्लेट, डीजल निकालने के पाईप एवं कटर आदि सामग्री को जप्त की गयी।

प्रार्थी डंफर मालिक द्वारा उपरोक्त सबंध में रिपोर्ट की गयी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा घटना दिनांक की सुबह करीब 05 बजे मेरी गाडी से डीजल चोरी करते हुये देखने और आवाज देने पर अज्ञात चोर कार से सिवनी की और भागे और जाते हुये मुझे कटटा दिखाकर धमकाते हुये गये है, फिर मैंने देखा कि गाडी से करीब 100 लीटर से अधिक डीजल चोरी किया गया है । जिसकी रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुये जप्त की गयी बिना नंबर की सफेद स्विफट कार के मालिक की तलाश की गयी, जिसकी तलाश के आधार पर आरोपीगणों को नैनपुर एवं केवलारी में तलाश किया गया । चारी करते भागे हुये आरोपी के बारे में विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण लुकते छुपते हुये मिले जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ पर आरोपीगणों द्वारा अपराध स्वीकार करना और पुलिस द्वारा पीछा करने पर स्विफट कार को छोडकर भाग जाना बताया। आरोपीगणों ने पूछताछ में दिनांक 01/10/2024 को रात्रि में थाना लखनवाडा क्षेत्र में एक ट्रक से लूट करना भी स्वीकार किया है। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

गिरफ्तार तीन आरोपियों में गोविंद पिता रघुनंदन विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी नैनपुर, रितेश पिता सुखराम झारिया उम्र 28 साल निवासी नैनपुर एवं रमेश पिता दशरथ विश्वकर्मा उम्र 28 साल निवासी पिंडरई जिला मंडला शामिल है । इनके पास से सफेद रंग की बिना नंबर स्विफट कार कीमती 500000/- (पांच लाख रुपये) 3 नग प्लास्टिक की कैनो मे भरा 100 लीटर डीजल कीमती 10000/- (दस हजार रुपये, एक देशी कटटा, दो जिंदा कारतूस (कीमती करीब 10 हजार रूपये एवं डीजल टैंक तोडने का कटर, पाईप जप्त किये गये है ।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी बंडोल उपनिरी, अर्पित भैरम, सउनि. जसवंतसिंह ठाकुर, सउनि देवेन्द्र जायसवाल, प्र. आर. अमर उईके, प्र0आर0 बालमुकुंद, आरक्षक नीरज राजपूत, नितेश धुर्वे एवं 100 डायल चालक यशवंत नामदेव की प्रमुख भूमिका सराहनीय रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!