Chhindwara 07 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा प्रोफेसर कालोनी में निवास करने वाले एक व्यक्ति से बड़ी समाज सेवी संस्था के साथ अनुबंध करने के नाम 29 लाख 87 हजार 500 रूपये की आँन लाईन ठगी करने वाले आरोपी को छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली छिन्दवाडा के अपराध क्र. 643/2024 धारा 420,201 भा.द.वि. के मामले मे दिनांक 29.09.2024 को को प्रार्थी तरुण तिवारी पिता रामनारायण तिवारी उम्र 38 साल निवासी तुलसी नगर चौरई हाल प्रोफेसर कालोनी छिन्दवाडा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंटरनेश्वल कम्प्रेशिव केंसर केयर प्रोजेक्ट एवं बडी सामाज सेवी संस्था से अनुबंध कराने के नाम पर डाक्टर पिशुपति विश्वनाथ राव पिता बैकटेश्वर राव द्वारा उसके साथ ठगी एवं धोखाधडी कर 29 लाख 87 हजार 500/- रुपये एवं आन लाईन के माध्यम से लेकर धोखाधडी की गई है। आवेदक तरुण तिवारी ने धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग ।
थाना प्रभारी कोतवाली उमेश कुमार गोल्हानी द्वारा तत्काल उनि. नारायण सिह बघेल के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम को आरोपी को पकडऩे के लिये अतर-राज्य रवाना की गई। पुलिस टीम के द्वारा हैदरबाद, विजयवाडा चैन्नई चित्तुर, तैलंगाना श्रीशेलम जाकर अलग अलग स्थानो पर दविस देकर आरोपी पिशुपति विश्वनाथ राव पिता बैकटेश्वर राव उम्र 52 साल निवासी राजश्री टावर फ्लोर न. 02 फ्लेट न. 04 थाना पेनामालूरु जिला कृष्णा आधप्रदेश को उसके सकुतन से पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपना जुर्म काबुल किया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया जप्त मशरूका में फर्जी आई.डी. कार्ड एवं प्रकरण से संबंधित दस्तावेज , मोबाइल फोन बैक स्टेटमेंट जप्त किया गया।





