श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या
अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक सिमरिया धाम में देंगे प्रस्तुति
Chhindwara 09 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- श्री सिद्ध सिमरिया धाम में मारूतिनंदन सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या आयोजित की गई है। मारुति नंदन सेवा समिति के संयोजक आनंद बक्षी ने बताया कि, दिनाँक 12 अप्रैल दिन शनिवार को शाम 7.00 बजे से देश के सुविख्यात गायक अनूप जलोटा के शिष्य प्रभंजय चतुर्वेदी एवं दिल्ली से पधार रहे विख्यात भजन गायक धीरज कांत श्री हनुमान भक्त कमलनाथ जी एवं श्री हनुमान भक्त नकुलनाथ जी की उपस्थिति में अपने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देंगे ।
प्रभंजय चतुर्वेदी ए ग्रेड कलाकार हैं, इन्होंने संगीत की आरंभिक शिक्षा रामचंद डोले, भगवानदास शर्मा, विमलेन्दु मुखर्जी से प्राप्त की है। प्रभंजय चतुर्वेदी के नाम पर 31 घंटे लगातार भजन गाने का रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है। प्रभंजय जी को अनेक पुरूष्कार अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता स्वर्ण पदक, महाकाल संगीत समारोह, महाकाल संगीत रत्न की उपाधि, संगीतभूषण उडीसा सरकार, चक्रधर सम्मान तथा अनेकों पुरुष्कार प्राप्त हैं।





