WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रदेश स्तरीय जाँच दल पहुँचा केवलारी, सूखी फसलों का कर रहा मुआयना

सिवनी 10 अप्रैल 2025
सिवनी यशो:- केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह के द्वारा पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान सदन में केवलारी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत भीमगढ़ डेम से सिंचित टेल क्षेत्र में पानी न मिलने के कारण सूखी (खऱाब) फसलों की जाँच कराये जाने एवं किसानों को उचित मुआवज़ा राशि प्रदान किए जाने की माँग की गयी थी ।

  विधायक की मांग एवं क्षेत्रीय जनता के द्वारा लगातार आंदोलन फसल बर्बाद से संबंधित ज्ञापन सौंपे गये थे जिस जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने जाँच निर्देश दिये । विभागीय मंत्री के आदेश अनुसार केवलारी विधानसभा क्षेत्र में हुई नुकसानी के लिये प्रदेश स्तरीय जाँच दल गठित जिसके द्वारा सिवनी जिले के केवलारी पहुँचकर 09 अप्रैल एवं 10 अप्रैल को खेतो पहुँचकर सूखी हुई फसल की जाँच की है एवं किसानों से चर्चा करते हुये यह भी कहा है कि सरकार नई सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिये प्रस्ताव भी तैयार करवा रही है ।
आज 10 अप्रैल को जाँच दल के भ्रमण के दौरान केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह भी साथ में है । विस्तृत रिपोर्ट प्रतीक्षित है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!