WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

पहली ही बरसात में बह गया था सुनवारा का पुल, नया पुल जून तक हो जायेगा पूर्ण, विभागा का दावा

 Seoni 13 April 2025

 सिवनी यशो:- सिवनी में वैनगंगा नदी में आई बाढ़ त्रासदी के कारण तीन साल पहले सितंबर 2020 में ध्वस्त हुए सुनवारा पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ है जो । 195 मीटर लंबे व 10 मीटर ऊंचे पुल का निर्माण पर 822.70 लाख रुपये से लोक निर्माण विभाग के सेतु निगम द्वारा खर्च किए जाएंगे। निर्माण एजेंसी राज लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी गुना को मई 2025 तक पुल का निर्माण पूरा करना है। इस पुल का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण होना बताया जा रहा है विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुल जून माह तक पूर्ण हो जायेगा ।

पहली ही बरसात में बह गया था सुनवारा का पुल, नया पुल जून तक हो जायेगा पूर्ण, विभागा का दावा - Seoni News

लोकार्पण के पहले ही बह गया था पुल

यहाँ बता दें कि 27 से 29 सितंबर 2020 को हुई मूसलाधार वर्षा के बाद भीमगढ़ बांध में पानी का जल स्तर इतनी तेजी से बढ़ा था कि बांध को सुरक्षित करने सभी10 गेट खोलकर करीब 2 लाख क्यूसेक पानी छोडऩे से भीमगढ़ और सुनवारा क्षेत्र के कुछ गांव जलमग्न हो गए थे, और उसी बहाव को न सहन करने के कारण भीमगढ़ एवं सुनवारा के पुल बह बह गये थे यह दोनों पुल अपने निर्माण के पहले वर्ष बह गये थे इना विधिवत लोकार्पण भी नहीं हुआ था ।

लापरवाही का लग रहा है आरोप

पुल टूटने के बाद क्षेत्रवासियों को पुराने रपटे से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर आवागमन करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है बैनगंगा नदी में बन रहे इस पुल की सही गुणवत्ता आवश्यक है अन्यथा यह पुल भी उसी तरह बह जायेगा जैसे पहले बह चुका है । बारिश के दिनों में बैनगंगा जलस्तर अधिक होने पर हर वर्ष पानी छोड़ा जाना है और उस बहाव के वेग का सामना पुल कर सकें इस प्रकार की गुणवत्ता निर्माण में आवश्यत है परंतु पुल निर्माण के समय जिम्मेदार व्यक्तियों की अनुपस्थिती रहती है और मौके पर मौजूद लोग मनमानी करते है इस मनमानी और लापरवाही का वहीं नतीजा न हो जो पहले हो चुका है ।

पहली ही बरसात में बह गया था सुनवारा का पुल, नया पुल जून तक हो जायेगा पूर्ण, विभागा का दावा - Seoni News

विशेषज्ञों की डिजाइन पर बन रहा है पुल

हालांकि इस पुल के निर्माण के लिये भोपाल व जयपुर से आए ब्रिज विशेषज्ञों के द्वारा डिजाइन करना बताया गया है और दावा किया गया है कि यदि नदी में बाढ़ का पानी बढऩे से पुल डूब जाता है, तब भी वह मजबूती से खड़ा रहेगा। पानी के बेग से पुल को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। सेतु निगम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुये बताया है कि पुल खड़ा करने 15-15 मीटर की दूरी पर 12 पिलहर खड़े किए जाएंगे साथ ही दोनों किनारों पर दो अवाटमेंट का निर्माण किया जाएगा। पिलहर के ऊपर 13 मीटर चौड़े और 15 मीटर लंबे स्लैब रखकर 195 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा।

इनका कहना है

पुल के निर्माण में लापरवाही बरते जाने की बात ग्रामीणों द्वारा मुझे बतायी जा रही है परंतु विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है निर्माण कार्य के समय जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं रहते और निर्माण में मनमानी की जा रही है । समय पर पुल के निर्माण की कोई संभावना नहीं है ।
ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह
विधायक केवलारी जिला सिवनी

पुल पूरी गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है । कितनी भी बारिश हो जाये, पानी के तेज से तेज वेग को सहन करने की क्षमता इस पुल में है और समय समय पर गुणवत्ता की जांच की जा रही है ।
मुकेश जैन
एस डी ओ
लोक निर्माण सेतु निगम सिवनी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!