14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण संविधान की प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ:
Seoni 13 April 2025
सिवनी यशो:- भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमा के आसपास की सफाई कर तथा संध्या के समय दीपोत्सव मना का आयोजन हर मंडलों में किया जायेगा तथा 14 अप्रैल को सभी मंडल क्षेत्रों में पर डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा या तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता बाबा साहेब का पुण्य स्मरण किया जायेगा एवं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूल परिसरों की सफाई एवं सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाएगा।
श्रीमती बिसेन ने कहा कि 15 से 25 अप्रैल के बीच समाज के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठों के साथ कम से कम 2 सत्रों की संगोष्ठी का आयोजन कर कांग्रेस द्वारा किए गए बाबा साहब के अपमान और भाजपा द्वारा दिए जा रहे सम्मान और जिस तरह से कांग्रेस ने संविधान से खिलवाड़ किया तथा भाजपा ने संविधान के प्रति जो सम्मान प्रदर्शित किया है, उस पर विस्तार से चर्चा की जावेगी।
श्रीमती बिसेन ने कहा है कि जिला स्तर से लेकर मंडलों में डाँ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये समितियों का गठन किया गया है । सभी मंडल अध्यक्ष गण डां. भीमराव अंबेडकर जयंती को जनसामान्य के साथ मनाये एवं संगोष्ठी में, जिस तरह से कांग्रेस ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों पर अपमानित किया और भाजपा ने उन्हें जो सम्मान दिया, उस पर चर्चा की जाए। साथ ही, जिस तरह से कांग्रेस ने संविधान के प्रावधानों को कमजोर किया और भाजपा ने संविधान के प्रति जो सम्मान दिखाया, उस पर भी चर्चा करना है।


