आदि शंकराचार्य जी के अवतरण दिवस को सिवनी गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा
Seoni 01 May 2025
सिवनी यशो:- नगरीय विकास एवं आवास विभाग, म.प्र. शासन भोपाल के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद, सिवनी द्वारा “आदि गुरु शंकराचार्य जी के अवतरण दिवस” को नगर गौरव दिवस (सिटी-डे) के अवसर पर दिनांक 02 मई, 2025 (वैशाख शुक्ल, पंचमी) दिन शुक्रवार को शाम 06.00 बजे स्थान मठ मंदिर में आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति का विशिष्ट अतिथियों द्वारा पूजन एवं शाम 07.00 बजे शुक्रवारी चौक में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ब्रम्हलीन अनंत श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीध्वर एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वारूपानंद जी महाराज के वरिष्ठ शिष्य ब्रम्हचारी ब्रम्हविद्यानंद जी महाराज परमहंसी गंगा. आश्रम झोतेश्वर द्वारा धर्मसभा को संबोधित किया जावेगा साथ ही इस अवसर पर बुंदेलखण्ड के लोकनायक पर आधारित नाट्य “लाला हरदौल” की प्रस्तुति हम थियेटर ग्रुप, भोपाल द्वारा दी जावेगी। इस नाट्य के लेखक श्री कोमल कल्याण जैन तथा निर्देशक श्री बालेन्द्रसिंह है। इस अवसर पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है। कृपया उक्त कार्यक्रम में निर्धारित समय पूर्व अपना स्थान ग्रहण करने का आपसे अनुरोध है।





