WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशसिवनी

मौनी दादा आश्रम बना धर्म, श्रद्धा और संस्कारों का संगम स्थल

माँ बैनगंगा उत्सव एवं ब्रम्हलीन श्री सरयूगिरी महाराज की प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन
मौनी दादा आश्रम देवघाट में जुटेंगे श्रद्धालु, शोभायात्रा, पूजन व भंडारे सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे सम्पन्न

 Seoni 01 May 2025

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के खैरापलारी समीपस्थ माँ बैनगंगा की पावन धारा के तट पर स्थित मौनी दादा आश्रम देवघाट में 2 एवं 3 मई 2025 को एक दिव्य और अपार धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। दो दिवसीय माँ बैनगंगा महोत्सव एवं ब्रह्मलीन परमहंस श्री सरयूगिरी महाराज की प्रतिमा अनावरण समारोह में हजारों श्रद्धालुओं के उमडऩे की संभावना है। यह आयोजन ब्रह्मलीन परमहंस श्री सरयूगिरी महाराज की पावन स्मृति में समस्त क्षेत्रीय जन मौनी दादा भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसकी आभा और प्रभाव हर वर्ष बढ़ता जा रहा है।

गंगा सप्तमी पर होगा माँ बैनगंगा उत्सव एवं सरयूगिरी महाराज की प्रतिमा का अलौकिक अनावरण

इस वर्ष आयोजन में विशेष आकर्षण रहेगा। ब्रह्मलीन परमहंस श्री सरयूगिरी महाराज की नवनिर्मित भव्य प्रतिमा का विधिपूर्वक अनावरण है। आयोजन समिति के अनुसार, माँ गंगा सप्तमी की पुण्य तिथि पर श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता के प्रतीक के रूप में प्रतिमा स्थापना का यह क्षण ऐतिहासिक होगा। आयोजन में भागीदारी कर श्रद्धालु महान पुण्य अर्जित कर सकते हैं।

पूजन, शोभायात्रा, दीपमाला और संत प्रवचन से सजेगा दो दिवसीय कार्यक्रम

दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश स्थापना से होगा, जिसमें महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकालेंगी। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह यात्रा नगर में भक्ति की धारा प्रवाहित करेगी। मार्ग को रंगीन पताकाओं और तोरण द्वारों से भव्य रूप में सजाया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान विशेष पूजन, धार्मिक अनुष्ठान और दीपमाला से वातावरण को आभामंडित किया जाएगा। संध्या समय दीपों की जगमगाहट श्रद्धालुओं के मन में अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगी। संत-महात्माओं द्वारा प्रवचनमाला का आयोजन भी होगा, जिसमें धर्म, सेवा और सदाचार पर प्रेरक संदेश दिए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु दीप जलाकर सामूहिक आरती में सम्मिलित होंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए व्यापक तैयारियाँ की हैं। पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म से ओतप्रोत रहेगा, जो भक्तों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन जाएगा।

विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

कार्यक्रम विवरण – 2 मई 2025 – शुक्रवार को प्रात: 7:00 बजे – कलश स्थापना, देव पूजन एवं श्रीरामचरितमानस पाठ, दोपहर 4:00 बजे – भव्य शोभायात्रा, नगर भ्रमण के साथ, 3 मई 2025 -शनिवार, प्रात: 5:00 बजे -अभिषेक पूजन एवं हवन, सुबह 8:30 बजे – सुवर्ण दान अनुष्ठान, सायं 7:00 बजे – दीपमालिका एवं भव्य आतिशबाजी, रात्रि 7:30 बजे – पूज्य संतों का आशीर्वचन एवं आध्यात्मिक प्रवचन, रात्रि 9:00 बजे -विशाल भंडारा (महाप्रसादी वितरण), रात्रि 10:00 बजे – पट समापन।

हजारों भक्तों की भागीदारी के लिए व्यापक तैयारियाँ, आमंत्रण हुआ जारी

समस्त क्षेत्रीय जन मौनी दादा भक्त मंडल ने समस्त श्रद्धालुजनों, ग्रामवासियों, संत-महात्माओं एवं भक्त परिवारों से इस भव्य धार्मिक आयोजन में सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, व्यवस्था एवं सुविधा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। संपूर्ण आयोजन भक्तिभाव, सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बनेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!