क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

बाघिन के पंजे काटने एवं दांत निकालने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

 Seoni 03 May 2025

सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी अंतर्गत रूखड़ बफर परिक्षेत्र की पूर्व कुरई बीट में दिनांक 26.04.2025 को गश्ती दल को एक मृत बाघ का शव प्राप्त हुआ था जिसका वरिष्ठ वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी के दल द्वारा शव परीक्षण किये जाने पर उसके चारो पंजे एवं तीन केनाईन दांत शव से अज्ञात आरोपियों द्वारा काटा जाना पाया गया था। चिकित्सक दल द्वारा यह भी परीक्षण में अवगत कराया गया था कि संभवत: बाघ की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से होने के पश्चात् कुछ आरोपियों द्वारा मृत बाघ के शरीर से बाद में इन अवयवों को काट कर अलग किया गया है।

बाघिन के पंजे काटने एवं दांत निकालने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार - Seoni News

रूखड़ बफर परिक्षेत्र अंतर्गत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सघनता से तलाश की जा रही थी एवं इस बावत क्षेत्र सचालक पेंच टाइगर रिजर्व द्वारा गोपनीय सूचना देने वाले को राशि दस हजार रूपये पुरस्कार देने की भी घोषणा की गयी थी। इसी क्रम मे रूखड बफर परिक्षेत्र अधिकारी शुभम बड़ोनिया के नेतृत्व में गठित दल को आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है एवं मृत बाघ के शरीर से काटे गये अवयवों की भी जप्ती की गयी है।

प्रकरण में 5 आरोपियों क्रमश: 1. झाम सिंह पिता सिमत लाल कुमरे, 2. राज कुमार पिता मनने लाल भलावी, 3. छवि लाल, पिता झाड़ू लाल मसराम, 4. रत्नेश पिता विपत लाल परते, 5. मनीष पिता शिव प्रसाद उइके, (सभी निवासी ग्राम सावंगी) गिरफ्तार किये गये हैं, इन्हें आज दिनांक 03.05.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर फारेस्ट रिमांड में लिया गया है। प्रकरण से संबंधित विवेचना में और भी तथ्य प्रकाश में आने की संभावना है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button