WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

117 वारंटियो को एक ही रात्रि में किया गिरफ्तार

अपराधियों को पकडऩे के लिए छिन्दवाड़ा पुलिस ने चलाया कॉम्बिंग आपरेशन
शराब की तस्करी/ खुले स्थान शराब पीने वाले 27 व्यक्तियों से 212 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही 

Chhindwara 11 May 2025

छिंदवाड़ा यशो:- प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की निरंतरज् धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों / अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता के द्वारा विशेष ऑपरेशन चलाकर निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश पर छिंदवाड़ा में दिनांक 10-11.04.2025 को रात्रि में* शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग–अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गस्त के लिये रवाना किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ हेतु प्रत्येक थाने में अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी शाखा (सायबर सेल) के सहयोग एवं नाकाबंदी / दबिश देकर एक ही रात्रि में औचक नाईट काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 11 स्थाई व 106 गिरफ्तारी, इस प्रकार कुल 117 वारंटियो* को दबिश / घेराबंदी / नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया, सभी गिरफ्तार शुदा वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!