Seoni 17 May 2025
सिवनी यशो:- छपारा पुलिस ने ग्राम मुरझोर में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी विजय यादव ने पुलिस को बताया कि उसने मृतक संतराम सैयाम के साथ शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद उसने शव को खेत के दूसरे तरफ लाकर रख दिया था।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के मार्गदर्शन में छपारा पुलिस टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस और 3(2) 3(2)V SC/ST Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।





