वूशु खिलाड़ीयों की राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु चयन स्पर्धा देवास में
Seoni 17 May 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले की वुशु की राष्टीय प्रशिक्षक रागिनी कुंभारे (nis)द्वारा जानकारी दी गई है कि
दिनांक 8/12/24 को भारतीय वूशु संघ के द्वारा मध्य प्रदेश वूशु संघ की मान्यता समाप्त करते हुए तदर्थ समिति एडहॉक कमीटी का गठन किया गया था ।
आज भारतीय वूशु संघ के द्वारा जारी पत्रानुसार वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WAI द्वारा गठित एडहॉक कमेटी मध्य प्रदेश के सभी सब जूनियर वुशू एथलीटों को सब-जूनियर श्रेणी के तहत वुशू ट्रायल में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रही है। ट्रायल 20 और 21 मई 2025 को सुनिश्चित किया गया है । समस्त वूशु खिलाड़ीयों को दिनांक 20/05/25 की सुबह 10:00 बजे तक तुको जी राव पवार स्टेडियम, भोपाल रोड, देवास (म.प्र.) में पहुंचना अनिवार्य हैं।
मात्र इसी चयन स्पर्धा के चयनित खिलाड़ी 25 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप तमिलनाडु हेतु (लड़के और लड़कियां) भाग लेने मध्य प्रदेश वूशु दल से पात्र होंगे, सब जूनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा जो कि 26 से 31 मई, 2025 तक तमिलनाडु के नमक्कल जिले में आयोजित की जाएगी। सिवनी जिले के वुशु खिलाड़ी ट्राइल में सम्लित होना चाहता है वो डी पी रोल मॉडल स्कूल में शाम 5 बजे से 6 बजे तक संपर्क कर आपने पंजीयन करवा सकते है जहाँ पर वुशु खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है





