WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
बालाघाटमध्यप्रदेशसिवनी

एसडीओपी  अपूर्व भलावी को के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मान

Seoni 07 June 2025

सिवनी, यशो :- जिले के लखनादौन के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  अपूर्व भलावी को माओवादी गतिविधियों के खिलाफ किए गए ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें एक रिवाल्वर और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

श्री भलावी ने बालाघाट जिले में चलाए गए एक विशेष ऑपरेशन में सक्रिय माओवादी संदीप कुंजम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी। संदीप कुंजम, जो खटिया मोर्चा दलम का सदस्य है, पर 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उनकी गिरफ्तारी ने माओवादी गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को मजबूत किया।

यह उत्कृष्ट कार्य सिवनी पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है, और पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता सहित सभी पुलिसकर्मियों ने  अपूर्व भलावी को इस सम्मान के लिए बधाई दी है।

सिवनी पुलिस परिवार ने इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए श्री भलावी को ढेर सारी शुभकामनाएं और उनकी आगामी सफलता की कामना की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!