क्राइमसिवनी

जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 13जुआरियो सहित 8 लाख की जप्ती

डूण्डासिवनी पुलिस का जुआ फड़ पर बड़ा प्रहार

Seoni  07 jine 2025

सिवनी यशो-: डूण्डासिवनी पुलिस ने जुआ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया और 8 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जप्त किया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी. डी. शर्मा के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

मुखबिर सूचना पर हुआ जुआ फड़ का भंडाफोड़

मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर डूण्डासिवनी पुलिस ने ग्राम कंजई के पास गेहरुटोला की पहाड़ी के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर ताबड़तोड़ रेड की। पुलिस टीम ने मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआरियों के पास से 50,200 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक त्रिपाल, एक होण्डा ईयान कार, दो मोटर साईकिल, और 9 एंड्रॉयड व 1 की पैड मोबाइल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. केसरी पिता अंतराम यादव (50 साल), ग्राम पिंडरई कान्हीवाडा
  2. नितेश पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी (28 साल), ग्राम पिंडरई कान्हीवाडा
  3. भीकम पिता हेमराज चंद्रवंशी (50 साल), कान्हीवाडा
  4. हरीराम पिता बारेलाल यादव (21 साल), भोमा कान्हीवाडा
  5. राम उर्फ रामस्वरुप पिता प्रेमलाल मर्सकोले (28 साल), पिंडरई कान्हीवाडा
  6. बब्लू पिता स्व. लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार (32 साल), बामनवाडा लखनादौन
  7. शमशाद उर्फ सोनू पिता वहीद कुरैशी (32 साल), बदनूरटोला लखनादौन
  8. अमर पिता प्रेमीलाल श्रीवास्त्री (25 साल), सुभाष वार्ड लखनादौन
  9. शेख समीम पिता शेख गफूर (39 साल), ग्राम डुंगरिया डूंडासिवनी
  10. शंकर उईके पिता शहनशाह उईके (27 साल), कबीर वार्ड डूंडासिवनी
  11. संजू कुमार पिता नरसिंह काकोडिया (34 साल), उडेपानी थाना डूंडासिवनी
  12. शेख रमजान पिता शेख गुलाम (38 साल), कबीर वार्ड डूंडासिवनी
  13. आकाश पिता रामलाल श्रीवास्त्री (32 साल), कबीर वार्ड डूंडासिवनी

फरार आरोपी:

  1. घनश्याम गोस्वामी (बरघाट नाका, सिवनी)
  2. गोविंद चन्द्रवंशी (ग्राम भोमा)
  3. गोलू यादव उर्फ मामा (बरघाट नाका, सिवनी)

बताया जा रहा है कि घनश्याम गोस्वामी जुआ खिलाने के मामले में पहले भी कई बार अपराध में संलिप्त पाया गया है और विभिन्न थानों में उसके खिलाफ मामले पंजीबद्ध हैं। तीनों फरार आरोपियों के घर पर दबिश दी गई थी, लेकिन वे अपने घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

जप्ती का विवरण:
कुल 8,10,200 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है, जिसमें 50,200 रुपये नकद, 2 मोटरसाईकिल (MP22MF2220, MP22F8434), 1 होण्डा ईयान कार (MP22CA3119), 9 एंड्रॉयड और 1 की पैड मोबाइल शामिल हैं।

सराहनीय कार्य:
इस कार्यवाही में पुलिस टीम ने दिखाया साहस और तत्परता। निरीक्षक सतीश तिवारी, प्र.आर. शेखर बघेल, प्र.आर. सुन्दर श्याम तिवारी, प्र.आर. मनोज मरावी, आर. नीतेश राजपूत, आर. कृष्णकुमार भालेकर, आर. सीताराम जावरे, आर. चंद्रदीप हिवारे, और रक्षा समिति सदस्य हिमांशु साहू की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!