WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

गिफ्ट ए डेस्क अभियान में विधायक दिनेश राय की भागीदारी – 37 विद्यालयों को मिली सौगात

Seoni 12 June 2025
सिवनी यशो:- शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए डेस्क-बेंच की सुविधा बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे “गिफ्ट ए डेस्क” अभियान को जनसहयोग का व्यापक समर्थन मिल रहा है। जिला प्रशासन की इस सराहनीय पहल में सिवनी विधायक दिनेश राय ने भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुए विकासखंड के 37 शासकीय विद्यालयों में कुल 495 डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए हैं।

गुरुवार को मिशन स्कूल ग्राउंड से डेस्क-बेंच से लदे वाहनों को विधायक श्री राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनपद की प्रभारी सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेखा देशमुख, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

कहां-कहां पहुंचे डेस्क:

विधायक श्री राय के सौजन्य से जिले के विभिन्न स्कूलों जैसे कि माध्यमिक शाला जाम, हाईस्कूल जैतपुरकला, हाईस्कूल मारबोडी, हायर सेकेण्डरी हथनापुर, प्राथमिक शाला बोरिया, छिंदग्वार, ढाना, जैतपुरखुर्द, नकटिया, पोटलपानी, समनापुर, चंदनवाडा, गोरखपुर खुर्द, तिघरा आदि में डेस्क-बेंच पहुंचाए गए हैं।

अन्य दानदाताओं का भी योगदान:

इस मुहिम में केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि समाजसेवी और निजी संस्थाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।

पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा शासकीय बालक प्राथमिक शाला सुकतरा में 17 डेस्क प्रदान की गईं।

दानदाता अमित लोनावत ने माध्यमिक शाला सुकवाह में 5 डेस्क का योगदान दिया।

बी. आर. गोयल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एकीकृत माध्यमिक शाला सुकवाहा में 18 डेस्क-बेंच दान किए।

कैसे बनें सहभागी:

“गिफ्ट ए डेस्क” अभियान में कोई भी नागरिक या संस्था ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से सहभागी बन सकती है। इच्छुक दानदाता जिले के किसी भी स्कूल में अपनी पसंद के अनुसार डेस्क उपलब्ध करा सकते हैं।

यह अभियान न केवल विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहा है, बल्कि समाज में सहभागिता और उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!