वित्त विधेयक के विरोध में पेंशनरों (Pensioners) की बैठक 15 जून को
Seoni 12 June 2025
सिवनी यशो :- भारत सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक 2025 को वापस लेने हेतु प्रारंभ हुए देश व्यापी आंदोलन के तहत जिला पेंशनर्स एसोसिएशन सिवनी के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 15 जून को बालाजी सेलिब्रेशन लॉन बारापत्थर सिवनी में प्रात: 11 बजे आयोजित की गई है। इस बैठक में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन मप्र के प्रांताध्यक्ष एड. राजकुमार दुबे एवं प्रभारी संभागीय अध्यक्ष जबलपुर संभाग बी.के राय मंडला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी वरिष्ट नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष डी बी नायर ने देते हुए बताया कि वरिष्ट नागरिक पेंशनर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष एवं आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर फेडरेशन गाजियाबाद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एड. राजकुमार दुबे के निर्देशन में विगत 22 अप्रैल 2025 को भारत सरकार को जिला कलेक्टर सिवनी के माध्यम से एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था। भारत सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक 01 जनवरी 2025 से प्रभावशील है। इस नाजुक अवसर पर पेंशनर्स को आलस्य त्याग कर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय होना समय की मांग है। इसी सिलसिले में आंदोलन की अगली रणनीती तय करने एवं विचार विमर्श करने हेतु 15 जून को प्रात: 11 बजे महत्?वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
जिला पेंशनर एसोसिएशन सिवनी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सिसोदिया,वरिष्ट नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष डी बी नायर ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष भागचंद सनोडिया जिला सचिव आई एल सनोडिया,जिला कोषाध्यक्ष जी.पी.भार्गव,जिला उपाध्यक्ष सीताराम सनोडिया एवं वरिष्ट नागरिक पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव रामदयाल डेहरिया ने जिला मुख्यालय के समस्त पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, जिले के समस्त ब्लॉक,/ तहसील उप शाखाओं के अध्यक्षों एवं वरिष्ट पदाधिकारियों से बौद्ध बिहार के आगे बालाजी सेलिब्रेशन लॉन बारापत्थर सिवनी में दिनांक 15 जून 2025 रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
जबलपुर संभाग के संबंधित समस्त जिला शाखा अध्यक्षों से आग्रह है कि वे के एस ठाकुर,प्रांतीय महा सचिव भोपाल मप्र द्वारा दिनांक 07 जून 25 को प्रेषित पत्र के निर्देशों का पालन करते हुए सिवनी में आयोजित बैठक में उपस्थित हो।



