WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

घरेलू विद्युत कनेक्शन में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

विभागीय अधिकारी कंपनी नियमों को दिखा रहे ठेंगा, कांग्रेस बिजली समस्या प्रकोष्ठ ने जताया विरोध

Chhindwara 15 June 2025
 छिंदवाड़ा यशो:-मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा घरेलू विद्युत कनेक्शन हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के बावजूद उपभोक्ताओं को विभागीय स्तर पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतें हैं कि अधिकारी-कर्मचारी उपभोक्ताओं से मैन्युअल आवेदन देने का दबाव बना रहे हैं और उन्हें नियमों व दस्तावेजों के नाम पर अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
इस संबंध में जिला कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय एवं शहर प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारी कंपनी के नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। नियमानुसार, उपभोक्ता को सिर्फ चार दस्तावेज – मकान का स्वामित्व प्रमाण, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और टेस्ट रिपोर्ट – के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होता है, और तीन कार्यदिवस में कनेक्शन दिया जाना चाहिए। लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है।
नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अतिरिक्त दस्तावेज की मांग कर प्रक्रिया को जटिल बना दिया जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई मामलों में आवेदन जानबूझकर दबा दिए जाते हैं, जिससे लोगों को मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ता है।
कांग्रेस प्रकोष्ठ का कहना है कि यह न केवल उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि एक प्रकार से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्ति को दर्शाता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने और लापरवाह कर्मचारियों पर जवाबदेही तय करने की मांग की है। अन्यथा, जनहित में आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!