मध्यप्रदेशसिवनी

कान्हा टाइगर रिजर्व दल का पेंच टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

वन्यजीव प्रबंधन, नवाचार और संरक्षण उपायों की दी जानकारी

16 June 2025
सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी द्वारा 14 से 16 जून 2025 तक कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला के 30 सदस्यीय दल के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कान्हा टाइगर रिजर्व के दो सहायक संचालक, एक कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल, चार कार्यवाहक वनपाल, तथा 23 वनरक्षक सम्मिलित रहे।
कान्हा टाइगर रिजर्व दल का पेंच टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न - Seoni News

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु

पेंच टाइगर रिजर्व के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर वन्यजीव प्रबंधन, मानव-वन्यजीव द्वंद्व के निवारण उपाय, इको-डेवलपमेंट कमेटियों (EDCs) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं संरक्षण संबंधी नवाचारों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
दल को मैदानी भ्रमण के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया, जिनमें विशेष रूप से निम्नलिखित शामिल रहीं:
वन्यजीव प्रबंधन के अंतर्गत क्षेत्रीय प्रयास
अवैध शिकार एवं मत्स्याखेट की रोकथाम हेतु अपनाए गए उपाय
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 में वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही हेतु किए गए ‘मिटिगेशन उपाय’
मोगली बाल उद्यान का भ्रमण एवं शैक्षणिक उद्देश्य
वन विश्रामगृहों के जीर्णोद्धार (Renovation) कार्यों का निरीक्षण
ग्राम विस्थापन प्रक्रिया के अंतर्गत नवीन कर्माझिरी पुनर्वास स्थल का निरीक्षण
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिसमें उन्होंने न केवल पेंच टाइगर रिजर्व के प्रबंधन मॉडल को करीब से जाना, बल्कि जमीनी अनुभव भी प्राप्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button