WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

बावनथड़ी में युवक को मारने वाले बाघ को किया गया रेस्क्यू

पूर्व में भी ले चुका है एक ग्रामीण की जान, मुख्यमंत्री ने की 15 लाख की सहायता व सरकारी नौकरी की घोषणा

Seoni 21 June 2025

सिवनी यशो:- बीते शुक्रवार 20 जून को बावनथड़ी ग्राम निवासी सुमित पंन्द्रे (उम्र लगभग 18 वर्ष) की बाघ के हमले में दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। वह अपने साथियों के साथ दक्षिण सिवनी सामान्य वनमंडल के पिंडरई बुट्टे बीट के जंगल में मवेशी चरा रहा था, जब उस पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया।बावनथड़ी में युवक को मारने वाले बाघ को किया गया रेस्क्यू - Seoni Newsकैमरा ट्रैप में बाघ की पुष्टि

घटनास्थल के समीप लगे वन विभाग के कैमरा ट्रैप में बाघ की तस्वीरें स्पष्ट रूप से दर्ज हुईं। जांच में यह भी सामने आया है कि यही बाघ 30 नवंबर 2024 को इसी गांव के एक अन्य युवक की भी जान ले चुका है। हाल के सप्ताहों में यह बाघ कई बार ग्रामीणों और वनकर्मियों पर चार्ज कर चुका था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल था।बावनथड़ी में युवक को मारने वाले बाघ को किया गया रेस्क्यू - Seoni News

मुख्यमंत्री की घोषणा, लेकिन आदेश नहीं

इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतक सुमित पंन्द्रे के परिजनों को ?15 लाख की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की घोषणा की है।
हालांकि, स्थानीय प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा संबंधी आदेश फिलहाल प्राप्त नहीं हुए हैं, इसलिए वर्तमान प्रावधानों के अनुसार 8 लाख का चेक परिजनों को प्रदान किया गया है।

बाघ को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

ग्रामीणों के आक्रोश और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए, मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, मध्यप्रदेश से अनुमति लेकर 21 जून को उक्त बाघ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी के उपसंचालक श्री रजनीश कुमार सिंह (भा.व.से.) ने बताया कि ग्रामीणों और वनकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कार्रवाई की गई है।

बावनथड़ी क्षेत्र पिछले सात-आठ महीनों से मानव-बाघ संघर्ष की स्थिति में है। ग्रामीणों में भय एवं वन विभाग के प्रति असंतोष बना हुआ है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी एवं जनजागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!