सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में समर कैंप का शुभारंभ, 500 से अधिक छात्र कर रहे सहभागिता
योग, कम्प्यूटर, स्पोकन इंग्लिश, कला और खेलकूद के माध्यम से होगा सर्वांगीण विकास
Seoni Summer Camp: 500 छात्रों के साथ भव्य शुभारंभ, सीखेंगे योग से कम्प्यूटर तक 15+ स्किल्स
Seoni 01 May 2026
सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज Seoni Summer Camp का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष कैंप में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं सहभागिता कर रहे हैं।
विधिवत शुभारंभ
समर कैंप का शुभारंभ विद्याभारती जिला सिवनी के जिला सचिव विनीत अग्रवाल की अध्यक्षता एवं भगवानदास आंधवान व सरिता आंधवान (योगाचार्य) के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्राचार्य ओमप्रकाश यादव भी मंचासीन रहे।
यह भी पढ़े :- खेल विभाग के समर कैंप से कुरई के खिलाडिय़ो को मिल रही दिशा

पूजन-अर्चन से शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के समक्ष पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत वंदन भी गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
यह भी पढ़े :- सिवनी में 94% रिजल्ट का जलवा: सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज में प्रतिभाओं का सम्मान, प्रज्ञांशी दुबे और संस्कार मिश्रा बने टॉपर
500 से अधिक छात्र कर रहे सहभागिता
संस्था के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र चौरसिया ने बताया कि समर कैंप के लिए 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है। यह कैंप प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होगा।
8 से 18 वर्ष तक के बच्चों को प्रशिक्षण
Seoni Summer Camp में 8 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्रा विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

15+ स्किल्स की ट्रेनिंग
कैंप में योग, प्राणायाम, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कम्प्यूटर, स्पोकन इंग्लिश, कर्सिव राइटिंग, वैदिक गणित, सुलेख, चित्रकला, मूर्तिकला, रंगोली, संगीत और अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बच्चों को मिला संदेश
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करने, मोबाइल और टीवी से दूर रहकर कौशल विकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी।
यह भी पढ़े :- सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज में शुभकामना दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
संस्था की सराहना
अतिथियों ने इस आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
https://schools.org.in/indore/23260104710/sarswati-shishu-mandir-sainath-colony.html




