सुभाष वार्ड क्रमांक 11 उपचुनाव में भाजपा ने निधि दुबे को बनाया अधिकृत प्रत्याशी
Seoni 21 June 2025
सिवनी यशो:- नगर पालिका परिषद सिवनी के वार्ड क्रमांक 11 – सुभाष वार्ड के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने श्रीमती निधि विवेक मोंटू दुबे को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा शनिवार को श्रीमती दुबे के नाम की घोषणा की गई। भाजपा संगठन को वार्ड उपचुनाव हेतु कई आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें प्रदेश भाजपा कार्यालय भेजकर विचार किया गया। सभी पहलुओं पर विचार के बाद श्रीमती निधि दुबे के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने प्रत्याशी को शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। वार्ड के कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प लिया कि वे भाजपा की विजय सुनिश्चित करेंगे।


