Seoni, 17 July 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद ने आज अपने स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारियों को रैनकोट (बरसाती) वितरित कीं। यह वितरण कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, सीएमओ विशाल सिंह मस्कोले और कई पार्षदों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वर्षा ऋतु को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। विदित हो कि सफाई कर्मचारी हर सुबह अपने-अपने वार्डों में साफ-सफाई करने के लिए अपने घरों से निकल जाते हैं। बारिश के मौसम में उन्हें काम करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ और पार्षदों ने मिलकर उन्हें ये बरसाती प्रदान कीं।
रैनकोट वितरण के दौरान उपस्थित पार्षदगणों में मेहमूद भाई, राजिक अकील, विजय गोलू पंडित, संजय भलावी, जोऐब जकी अनवर, श्रीमती राजकुमारी बरमैया, और संदेश बास्सा शामिल थे। इस अवसर पर निकाय के उपयंत्री, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, लिपिक और वार्ड जमादार भी उपस्थित रहे।
यह कदम दर्शाता है कि सिवनी नगर पालिका अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनकी कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।





