छिंदवाड़ा
Trending

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, राशि ले ली काम प्रारंभ नहीं या आवास अपूर्ण

मकान नहीं बनाने वाले हितग्राहियों से होगी राशि की वसूली

Chhindwara 21 July 2025
हर्रई (छिंदवाड़ा)यशो:- प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत नगर परिषद हर्रई क्षेत्र में अब तक 1348 पात्र हितग्राहियों ने 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त कर आवास का निर्माण पूर्ण कर लिया है, परंतु कुछ हितग्राहियों ने राशि तो ले ली पर उन्होंने या तो काम प्रारंभ नहीं किया या आवास अपूर्ण  है ऐसे हितग्राहियों से राशि की वसूली की जायेगी ।

किन्तु निकाय क्षेत्र में 127 ऐसे हितग्राही चिन्हित हुए हैं जिन्होंने योजना से 2 लाख रुपये तक की राशि प्राप्त की, लेकिन तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भ्रष्टाचार, जालसाजी,सरकार की मंशा पर प्रहार

49 हितग्राही अब तक मकान निर्माण प्रारंभ नहीं कर पाए

49 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये की राशि वर्षों पूर्व प्राप्त की, लेकिन आज तक भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ तक नहीं किया।

वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रथम चरण समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद कई आवास अधूरे या अप्रारंभ हैं।

कलेक्टर की सख्ती: हर माह हो रही समीक्षा

छिंदवाड़ा कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह द्वारा प्रत्येक माह नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ली जा रही है, जिसमें अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की स्थिति की गंभीरता से जांच हो रही है। अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे योजनागत राशि का दुरुपयोग रोकें।

सूचनाएं जारी, अब कुर्की की तैयारी

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल कुमार देवार द्वारा 127 हितग्राहियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

तृतीय एवं अंतिम नोटिस की कार्यवाही प्रचलित है।

यदि फिर भी हितग्राही राशि जमा नहीं करते, तो नियमानुसार तहसीलदार हर्रई के माध्यम से कुर्की वारंट जारी किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता, नियम और आवेदन प्रक्रिया यहाँ पढ़ें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button