सिवनी

सुकतरा में अवैध सागौन चिरान जप्त, वन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

वन परिक्षेत्र कान्हीवाड़ा में सर्च वारंट के तहत छापा, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

सिवनी, 22 जुलाई 2025
सिवनी यशो:-मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लि. के बरघाट परियोजना मण्डल अंतर्गत कान्हीवाड़ा वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सुकतरा ग्राम निवासी एक व्यक्ति के घर से अवैध रूप से संग्रहित सागौन चिरान जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए दिनांक 22 जुलाई 2025 को सर्च वारंट जारी किया गया। इसके पश्चात परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी श्री दिनेश कुमार झारिया के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम सुकतरा निवासी श्री फहीम खान पिता अमान उल्लाह खान के घर में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान 18 नग सागौन चरपट चिरान (0.121 घन मी.) बरामद किए गए।

विवेचना उपरांत आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जप्ती की यह कार्यवाही सफलता पूर्वक संपन्न हुई।

इन अधिकारियों का रहा योगदान

इस कार्रवाई में कार्यवाहक वनपाल श्री रज्जन सिंह उड़करे, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री एस.सी. बरकड़े, वनरक्षक श्रीमती स्वाती अग्रवाल एवं श्री चैन सिंह उईके, स्थायी कर्मी श्री राजेन्द्र कुमार बिसेन, श्री एवन बनवाले, सुरक्षा श्रमिक श्री कमल किशोर सनोड़िया, श्री देवेन्द्र कटरे, श्री वाहिद खान (उड़नदस्ता वाहन चालक) ने सराहनीय भूमिका निभाई।

इस सफलता पर बरघाट परियोजना मण्डल के संभागीय प्रबंधक द्वारा समस्त टीम को बधाई दी गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button