सिवनी 20 अप्रैल 23
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओम प्रकाश सखलेचा ने गुरूवार 20 अप्रैल को अर्द्धशहरीय औद्योगिक संस्थान, सिवनी में नवनिर्मित सड़क का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात् कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सिवनी के प्रांगण में मंत्री श्री सखलेचा द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ में श्री आलोक दुबे, (जिला अध्यक्ष) एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा औद्योगिक संस्थान के उद्योगपति उपस्थित थे। मंत्री श्री सखलेचा द्वारा कार्यालय भवन का भी औपचारिक निरीक्षण किया गया एवं कार्यालय परिसर में बांउण्ड्री वॉल निर्माण तथा कार्यालय भवन के नवीनीकरण हेतु राशि रूपये 20 लाख स्वीकृत किया।
तत्पश्चात अर्द्धशहरीय औद्योगिक संस्थान, सिवनी का भ्रमण कर स्थापित इकाईयों का निरीक्षण किया एवं सिवनी जिले में स्थित सीमेंट आधारित उद्योगों के लिये नजदीकी सीमेंट उत्पादक प्लॉटों से मुक्त व्यापार अनुबंध (NON / FREE TRADE AGRIMENT) करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ताकि उद्योगों को 25 से 30 प्रतिशत कम लागत में सीमेंट उपलब्ध हो सके। जिले में क्लस्टर विकास की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए फर्नीचर क्लस्टर (वूडन फर्नीचर, स्टील फर्नीचर तथा फेब्रीकेशन कार्य आदि) पर मंत्री श्री सखलेचा ने जोर देते हुए इसकी शीघ्र स्थापना हेतु विशेष प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।



