बालाघाटमध्यप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर बालाघाट नपा का अनूठा संदेश – हर घर स्वच्छता, हरियाली और नशामुक्ति का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर बालाघाट नपा का अनूठा संदेश – हर घर स्वच्छता, हरियाली और नशामुक्ति का संकल्प

Balaghat 17 August 2025

बालाघाट यशो:-  स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर बालाघाट में उत्साह और उमंग छाया रहा।

मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री उदयप्रताप सिंह ने नगरपालिका परिषद द्वारा विकसित की जा रही परियोजनाओं का भूमिपूजन किया।

और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत गायखुरी में पौधारोपण किया।

यह भी पढ़े :- सिवनी में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस — फुटबॉल स्टेडियम में जिलास्तरीय समारोह भव्यता से सम्पन्न

नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने नपा कार्यालय में ध्वजारोहण करते हुए कहा कि –

“हर घर स्वच्छता उत्सव” का उद्देश्य नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

उन्होंने सफाई मित्रों की मेहनत की सराहना की और नगरवासियों से प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग न करने और स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान किया।

गायखुरी में 500 पौधों का रोपण

वैनगंगा नदी के तट पर मिट्टी कटाव रोकने और हरियाली बढ़ाने हेतु नगर पालिका ने 500 पौधों का रोपण किया है।

यहाँ फैन्सिंग की गई है ताकि नागरिक भी पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें।

तिरंगा लाइट और रंगोली आकर्षण का केंद्र

स्वतंत्रता दिवस पर नगर के प्रमुख मार्गों को तिरंगा लाइटों से सजाया गया।

वहीं उत्कृष्ट विद्यालय सभागार में “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर बनाई गई रंगोली ने सेना के शौर्य का जीवंत चित्रण किया।

रंगोली कलाकार श्राची जैन, अनुराग जमगाड़े और आंचल चौधरी का शीघ्र ही नपा कार्यालय में सम्मान किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button