मध्यप्रदेशसिवनी
एड. विक्रांत सिंह कुमरे ने दिखाई संवेदनशीलता, घायल जनजातीय बच्चे को पहुँचाया उपचार
ग्रामवासियों ने जताया आभार

बरघाट (सिवनी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम जावरकाठी की शासकीय मिडिल स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। कार्यक्रम स्थल पर पानी की टंकी से करीब 10–12 फीट की ऊँचाई से ग्राम के ही 6 वर्षीय बालक अनिकेत इनवाती गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।



