सिवनी 03 मई 2023
मंडला यशो:–भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर आज मन की बात का 100 वां एपिसोड जिले के बूथों पर सुना गया। भाजपा के मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया की आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100 वां एपिसोड भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म दिवेदी के नेतृत्व में आज जिले के बूथों पर मन की बात का कार्यक्रम का आयोजन कर सामूहिक रूप से सुना गया। सभी मंडलों में बूथों पर बूथ समिति के सदस्य,पंचपरमेश्वर, भाजपा के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी, कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, तथा आम नागरिकों ने मन की बात कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ सुना । मंडला जिले के जिले के सुदूर जनजाति क्षेत्र मवई मोतीनाला में स्थानीय नागरिकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओ मन की बात सुनी।
केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले के ग्राम उदयपुर के बूथ क्रमांक 1 बीजाडांडी मंडल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तथा स्थानी नागरिकों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की मन की बात के 100 वें एपिसोड को सुना इस अवसर पर उन्होंने कहा मन की बात का कार्यक्रम देश के हर क्षेत्र में लोकप्रिय है, उनका हर संदेश हम सबके लिए प्रेरणा है, उन्होंने हमेशा जनजाति क्षेत्रों के विभिन्न विषयों का जिक्र मन की बात में किया, यही वजह है कि आज देश में जनजाति समाज का गौरव लगातार बढ़ रहा है। जिले के सभी 17 मंडल में मन की बात के कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी सहभागिता प्रदान कर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के संदेश को सुना।





