राजनीतिमध्यप्रदेशसिवनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी से लाड़ली बहनों को दी सौगात

पॉलीटेक्निक मैदान से भेजे 1857 करोड़ रुपये, अब हर बहन के खाते में 1500 रुपये

Seoni 12 November 2025

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सिवनी के पॉलीटेक्निक मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 30वीं किस्त के रूप में 1857 करोड़ रुपये उनके खातों में ट्रांसफर किए। इस बार लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपये पहुंचे हैं।
राज्य सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का निर्णय लिया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी से लाड़ली बहनों को दी सौगात - Seoni News

 114 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 560.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 114 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
उन्होंने वर्चुअल माध्यम से पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा गेट पर कबाड़ से बनी दुनिया की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा का भी लोकार्पण किया।

 “मातृशक्ति बदले भारत का स्वरूप”- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा —

“यहाँ की सांसद श्रीमती भारती पारधी, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन और जिला पंचायत अध्यक्ष — सभी महिलाएँ हैं। यह बदलते भारत का स्वरूप है। हम मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम को तोड़ने का प्रयास किया, जबकि भाजपा सरकार मातृशक्ति के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा —

“रामकृष्ण की यह धरती है, मध्यप्रदेश में जहाँ-जहाँ भगवान की लीलाएँ हुई हैं, उन्हें हम तीर्थ बनाएंगे।”

 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दिल्ली की घटना के बाद सिवनी प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।
पूरे कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कटनी रवाना होंगे और झिंझरी में आयोजित दद्दाजी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे।

https://www.patrika.com/seoni-news/ladli-behna-yojana-big-update-30th-installment-transferred-in-accounts-1500-rupees-20095454

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button