WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी से एक क्लिक में 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को 1857 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की

लाड़ली बहनों को अब 1500 रुपये प्रतिमाह — मुख्यमंत्री ने 560.75 करोड़ के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया

Seoni 12 November 2025

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी के पॉलीटेक्निक मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1857 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसके साथ उन्होंने जिले के 560.75 करोड़ रुपये की लागत के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

महिलाओं को सशक्त बना रही लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। वर्ष 2023 में प्रारंभ हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक महिलाओं को 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि “यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सरकार बहनों के लिए किसी भी प्रकार की राशि की कमी नहीं होने देगी।”

अब हर माह रक्षाबंधन और भाईदूज जैसा उत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लाड़ली बहनों के जीवन में हर माह रक्षाबंधन और भाईदूज जैसा माहौल बन रहा है। उन्होंने बहनों को देवी सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा का स्वरूप बताते हुए कहा कि “अब बहनों को हर माह 1500 रुपये की राशि डंके की चोट पर मिलेगी।”

देश का गौरवशाली इतिहास और मातृशक्ति का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश का इतिहास मातृशक्ति की वंदना से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ गीत की 150वीं वर्षगांठ और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे वर्ष स्मरणोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। वीरांगना रानी दुर्गावती की गौरवगाथा को अब पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण जिन-जिन स्थलों पर गए, वे सभी स्थल अब तीर्थस्थल के रूप में विकसित किए जाएंगे। प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों का नाम बदलकर अब “सांदीपनि विद्यालय” रखा गया है, जो गुरु महर्षि सांदीपनि से प्रेरित है।

गौसेवा और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं को मिलने वाला अनुदान अब 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन कर दिया गया है। दुग्ध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को डेयरी उद्योग से जुड़ने का आह्वान किया।

नक्सलवाद पर सख्त रुख

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश में नक्सलवाद को किसी भी कीमत पर पैर नहीं जमाने देंगे। जनवरी 2026 तक नक्सलवाद का समूल नाश होगा।” उन्होंने नक्सलियों से आत्मसमर्पण की नीति अपनाने की अपील की और कहा कि “अब लाल सलाम को आखिरी सलाम देने का समय है।”

युवा, किसान और महिलाओं के लिए नई योजनाएँ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 60 हजार से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती हुई है, और अगले तीन वर्षों में दो लाख नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को रोजगारपरक कार्यों के लिए 5000 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी।

किसानों के लिए सोयाबीन भावांतर योजना को लाभकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि धान, गेहूं और मक्का के दामों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिन्होंने तीन माह से अधिक बिजली बिल नहीं भरा है, उन्हें सरचार्ज छूट की सुविधा दी जा रही है।

सिवनी जिले के लिए कीं कई घोषणाएँ

मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले में कई नए कार्यों की घोषणा की,

जिनमें घंसौर में स्टेडियम निर्माण, लामता-पाण्डिया छपारा मार्ग पर पुल,

अतरी-पांढरवानी सड़क, बरघाट वार्ड-1 से टिकारी तक बीटी सड़क,

और जेवनारा-मोहगांव मार्ग पर पुल सहित सड़क निर्माण शामिल हैं।

लाड़ली बहनों से आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाभार्थी बहनों से संवाद किया।

सुषमा सनोडिया, माधुरी डेहरिया, अंजू सोनी, अंजलि बरमैया और

चैनकली डहेरिया ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह सरकार बहनों की सरकार है —

किसी भी सरकारी परेशानी की शिकायत सीधे बताएं, सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

विश्व की सबसे बड़ी स्क्रैप मेटल बाघ कलाकृति का अनावरण

मुख्यमंत्री ने पेंच टाइगर रिज़र्व में लोहे के स्क्रैप से बनी 17 फीट ऊंची और 40 फीट लंबी बाघ कलाकृति का अनावरण किया।

यह कलाकृति “Reduce, Reuse, Recycle” सिद्धांत पर आधारित है,

जिसे कलाकार ऋषभ कश्यप के नेतृत्व में तैयार किया गया।

यह अमेरिका की सबसे बड़ी बाघ कलाकृति से भी दोगुनी बड़ी बताई गई है।

कार्यक्रम में रही विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते,

भारती पारधी,

करण सिंह वर्मा,

विधायक दिनेश राय मुनमुन,

कमल मर्सकोले,

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन,

कलेक्टर शीतला पटले,

एसपी सुनील मेहता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हजारों की संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!