मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की पहल पर मनरेगा अभियंता संघ की हड़ताल समाप्त
संवाद और समन्वय से ही समाधान संभव है
Bhopal 12 November 2025
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की पहल पर मनरेगा अभियंता संघ, मध्यप्रदेश की हड़ताल समाप्त हो गई।
रविन्द्र भवन भोपाल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल और संघ पदाधिकारियों के बीच सार्थक चर्चा हुई, जिसके बाद अभियंताओं ने कार्य पर लौटने का निर्णय लिया।
सेवा स्थिरता और भविष्य की सुरक्षा पर सरकार प्रतिबद्ध
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि –
राज्य सरकार मनरेगा अभियंताओं की सेवा स्थिरता और
भविष्य की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई संविदा कर्मचारी लंबे समय से सेवा दे रहा है,
तो उसकी सेवा अवधि को मान्यता दी जानी चाहिए।
मंत्री ने बताया कि –
अभियंताओं के कार्यकाल का अभिलेखन कर उसे वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) के रूप में स्वीकार करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
टीएस अधिकार और ग्रेच्युटी पर भी जल्द निर्णय
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि –
मनरेगा अभियंताओं को टीएस (Technical Sanction) अधिकार देने के संबंध में निर्णय शीघ्र लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्रेच्युटी के संबंध में राज्य सरकार केंद्र सरकार से संवाद कर रही है,
ताकि दीर्घकालीन सेवा देने वाले अभियंताओं को सेवानिवृत्ति के बाद भी सुरक्षा मिल सके।
मंत्री पटेल ने कहा – “संवाद बंद नहीं होना चाहिए”
मंत्री श्री पटेल ने कहा, “संवाद और समन्वय से ही हर समस्या का समाधान संभव है।
जब तक हम बातचीत करते रहेंगे,
तब तक रास्ते खुले रहेंगे।
हमारा उद्देश्य हर कर्मचारी को न्याय और सम्मान देना है।”
संघ ने की हड़ताल समाप्त करने की घोषणा
मंत्री श्री पटेल से सकारात्मक संवाद के बाद ‘मनरेगा अभियंता संघ, मध्यप्रदेश’ ने अपनी हड़ताल समाप्त करने और कार्य पर लौटने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।



