WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

SIR फ़ॉर्म के नाम पर बढ़ती ठगी पर पुलिस की सख्त चेतावनी

साइबर क्राइम थाना भोपाल ने जारी की विशेष एडवाइजरी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

भोपाल। मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) अभियान के नाम पर प्रदेशभर में चल रही साइबर ठगी को देखते हुए साइबर क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों को आगाह किया गया है कि ठग नकली कॉल, WhatsApp संदेश, APK फ़ाइल और SMS के जरिए OTP तथा व्यक्तिगत जानकारी चुराकर बैंक खाते खाली कर रहे हैं।

कैसे हो रहा है धोखाधड़ी का खेल?

एडवाइजरी के अनुसार ठगों द्वारा अपनाई जा रही प्रमुख चालें—

“SIR फ़ॉर्म अपडेट” के नाम पर कॉल कर OTP मांगना।

SIR.apk नाम की फ़ाइल भेजकर उसे इंस्टॉल करने के लिए दबाव बनाना।

मतदाता सूची अपडेट या नाम जोड़ने/हटाने के बहाने बैंक विवरण पूछना।

फर्जी BLO या चुनाव कर्मचारी बनकर पहचान की जानकारी लेना।

पुलिस ने इसे मतदाता संशोधन प्रक्रिया की आड़ में बड़े पैमाने पर चल रही संगठित साइबर ठगी बताया है।

पुलिस ने नागरिकों से क्या कहा? – बेहद अहम निर्देश

1. किसी भी स्थिति में OTP किसी अनजान व्यक्ति को न दें।

2. कोई भी सरकारी विभाग APK फ़ाइल भेजकर इंस्टॉल नहीं करवाता।

3. यदि कोई व्यक्ति SIR फ़ॉर्म भरने के नाम पर मोबाइल स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने को कहे—तुरंत इंकार करें।

4. कॉल, SMS, WhatsApp या लिंक के माध्यम से आए किसी भी संदेश पर भरोसा न करें।

5. वास्तविक अधिकारी की पुष्टि हेतु सीधे BLO या स्थानीय चुनाव कार्यालय से संपर्क करें।

मोबाइल में APK फ़ाइल इंस्टॉल करते ही क्या होता है?

पुलिस ने चेताया है कि ऐसे फर्जी ऐप—

मोबाइल का डेटा,

गैलरी,

संपर्क सूची,

SMS,

बैंकिंग OTP,

और UPI ट्रांज़ैक्शन जानकारी

चोरी कर सकते हैं। इसके बाद ठग मिनटों में खाते से रकम गायब कर देते हैं।

जनहित में बड़ा संदेश – “जागरूक बनें, सुरक्षित रहें”

साइबर क्राइम पुलिस ने कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने का सबसे प्रभावी तरीका सतर्कता है।
लोगों से अपील की गई है कि इस ठगी के बारे में अपने मित्रों और परिजनों को भी जरूर जागरूक करें।

शिकायत कैसे करें?

किसी भी संदिग्ध घटना या साइबर क्राइम की शिकायत यहां करें—

भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 9479990636

राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1930

वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!