आपकी भूली हुई पूंजी अब आएगी आपके पास – जिले में निष्क्रिय खातों की खोज शुरू, मिलेगा आपका हक
कलेक्टर शीतला पटले ने “आपकी पूंजी–आपका अधिकार” अभियान को दिलाई रफ्तार, निष्क्रिय बैंक खाते, बीमा, म्यूचुअल फंड और अनक्लेम्ड रकम की होगी खोज
Seoni 20 November 2025
सिवनी यशो:- केंद्र सरकार द्वारा नागरिकों की बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों को उनके वास्तविक हकदारों तक पहुँचाने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान “आपकी पूंजी – आपका अधिकार” को सिवनी जिले में गति मिल रही है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सभी संबंधित विभागों और वित्तीय संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के लिए कहा है।
अभियान के तहत ऐसे निष्क्रिय बैंक खाते, परिपक्व बीमा पॉलिसियाँ, म्यूचुअल फंड, भूला हुआ निवेश, और अन्य अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स की खोज कर उन्हें पुनः सक्रिय कर वास्तविक लाभार्थियों तक पहुँचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
भूली हुई पूंजी क्यों नहीं मिल पाती?
अक्सर निम्न कारणों से राशि खाते में पड़ी रह जाती है—
✔ खाते का वर्षों से संचालन न होना
✔ बीमा पॉलिसियों की परिपक्वता के बाद दावा न करना
✔ कानूनी वारिसों को जानकारी न होना
✔ पते या मोबाइल नंबर बदल जाने से संस्थानों से संपर्क न होना
ऐसे मामलों में यह राशि कई वर्षों तक वित्तीय संस्थानों या जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि में पड़ी रहती है। अब केंद्र सरकार, राज्य शासन और भारतीय रिज़र्व बैंक ने इसे Mission Mode में चलाकर नागरिकों को उनका हक दिलाने की पहल की है।
क्या करें नागरिक?
जिले के नागरिक अपने निष्क्रिय खातों, परिपक्व बीमा पॉलिसियों या म्यूचुअल फंड की जानकारी पाने के लिए संबंधित बैंक शाखा, बीमा कंपनी या वित्तीय संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
आगामी बैठक
इस अभियान की समीक्षा और क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में बैठक
जिला पंचायत सभागृह, सिवनी
दिनांक: 21 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
आयोजित की जाएगी।
https://kelopravah.news/your-forgotten-capital-will-now-be-returned-to-you/




