
सिवनी/बंडोल यशो :- ग्राम बंडोल में श्री बजरंग व्यायाम शाला के तत्वावधान में हाई स्कूल मैदान पर आयोजित विशाल ईनामी दंगल प्रतियोगिता में रविवार, 19 नवंबर को सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच से दर्शकों और दूर-दूर से आए नामी पहलवानों पर फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और खेल व भारतीय पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इस ईनामी दंगल में सिवनी जिले के अलावा छिंदवाड़ा, जबलपुर, खंडवा, भोपाल, उज्जैन, पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली सहित कई प्रदेशों के दिग्गज पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए जोरदार दांव पेंच लगाए। पूरे दिन चले मुकाबलों में ग्रामीण अंचल सहित शहरी क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में दंगल प्रेमियों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विधायक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दंगल मैदान में पहुंचकर पहलवानों से भेंट की, उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि –
> “कुश्ती हमारी परंपरागत खेल विरासत है, इसे केवल खेल नहीं बल्कि शक्ति, अनुशासन और संघर्ष की पहचान के रूप में देखा जाना चाहिए।”
उन्होंने ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांवों में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलती है।
आयोजन समिति व गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, समाजसेवी, मीडियाकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित थे –
तुलसीराम साहू, रामदास चौरसिया, सरपंच सियावती कृष्ण कुमार उइके, उपसरपंच धानसिंह “धन्नू” बघेल, विजय साहू, प्रवेश हर्षराय, सुरजीत बघेल, अजय साहू, संजू बघेल, कुलदीप बघेल, अमित चौरसिया, राकेश बैस, मोहित राजपूत, जयदीप ठाकुर, दादूराम सनाढ्य, बब्लू रमज़ान कुरैशी, निक्की साहू, संजू बाबा, निंकी यादव, राजू बंजारा एवं बंडोल प्रेस क्लब के पत्रकार।
मुख्य आकर्षण:
देशभर के नामी पहलवानों ने लगाए दांव।
विधायक ने किया मंच से फूलों की वर्षा एवं संबोधन।
गांव में उमड़ा दंगल प्रेमियों का भारी जनसमूह।
पारंपरिक खेलों को मिला नया प्रोत्साहन।





